,माहुल(आजमगढ़)स्थानीय नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को संविधान के शिल्पी बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाई गई।आंबेडकर प्रतिमाओं पर सुबह से शाम तकपुष्प अर्पित करने वालो का तांता लगा रहा।जगह जगह जलूस निकाला गया और समारोह आयोजित किए गए।
माहुल नगर पंचायत के पवई रोड स्थित आंबेकर प्रतिमा पर सुबह 10 बजे से ही धूप दीप प्रज्वलित करने और पुष्प अर्पित करने वालो का तांता लगा रहा जो देर रात तक चलता रहा।शाम चार बजे क्षेत्र के चक मकसूदजहा, राजापुर माफी,इमामगढ़,शाहराजा,नाटी लहुरमपुर दोस्तपुरआदि गांवों से जलूस की शक्ल में श्रद्धांजलि देने वालो का आवागमन शुरू हुआ और उसके बाद गाजे बाजे के साथ जलूस निकाला गया और जो पूरे माहुल नगर में घुमाया गया माहुल नगर के पुलिस चौकी के सामने के मैदान में आंबेडकर जन जागृति सेवा संस्थान के तत्वाधान में समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें वक्ताओं ने आंबेडकर जी के कृत्य और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व महा प्रधान कैलाश कुमार गौतम,गुलशन कुमार ,सोनू कुमार दिनेश गौतम,पूर्व चेयरमैन माहुल बदरे आलम भोजपुरी अभिनेता मनोज सिंह टाइगर उर्फ बताशा चाचा भाजपा नेता रानू प्रताप राजभर जिला मंत्री प्रमोद राजभर सभासद शिव शर्मा वा वैभव मिश्रा अश्वनी पांडे चक मकसूद जहां के प्रधान दिनेश यादव वा अन्य लोग उपस्थित रहे
सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौश्तुभ त्रिपाठी,थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र,चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल हेड कांस्टेबल इंद्रमणि पटेल,लेखपाल सौरभ राय ,उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे के साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिस और पीएसी बल के जवान तैनात रहे।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट
















