पुरानी रंजिश विपक्षियों के द्वारा विवाहित महिला को सरेआम अकेला पाकर मारा पीटा व महिला के कपड़े को किया चिर हरण

0
5

सुल्तानपुर

जनपद सुल्तानपुर के थाना करौंदी कला अंतर्गत बुढ़ापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों के साथ मारपीट व अभद्रता करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

बुढ़ापुर निवासी सदाशिव उपाध्याय पुत्र स्व. गिरजाशंकर उपाध्याय ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गुरुवार (19 फरवरी 2026) की सुबह करीब 09:00 बजे वह और उनकी पत्नी खेत में काम कर रहे थे। घर पर उनकी दो बेटियां, अंजलि और आंचल, अकेली थीं।

आरोप है कि पूर्व में हुए एक मुकदमे की रंजिश को लेकर विपक्षीगण शशि उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, रिंकू उपाध्याय, जयप्रकाश, अमित, विमलेश और मोनू ने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर हमला बोल दिया।

बेटियों के साथ बदसलूकी और मारपीट

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर उनकी बेटियों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जब सदाशिव और उनकी पत्नी पूनम बीच-बचाव करने पहुंचे, तो दबंगों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस हमले में आंचल को गंभीर चोटें आने की बात कही गई है।

पुलिस से कार्रवाई की मांगघटना से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है। सदाशिव ने करौंदी कला थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें