परिवार परामर्श केंद्र ने मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए 02 परिवारों की विदाई कराई

0
20

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए 02 परिवारों की विदाई कराई। आपको बताते चलें, कि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में आज 07 अगस्त 2025 को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र, गाजीपुर में पति-पत्नी के विवाद से सम्बन्धित कुल 22 प्रकरण को सुना गया। जिसमें काफी समय से विवादित चल रहे 02 प्रकरण में दोनों पक्षो को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी। जबकि 08 प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। 06 परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। शेष 06 परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी रागिनी, महिला आरक्षी सबिता, महिला आरक्षी अभिलाषा, आरक्षी शिव शंकर यादव, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोगों  प्रमुख थे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

three × five =