ग़ाजीपुर :सैदपुर तहसील के ग्रामसभा अलीमापुर में केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न

0
0

केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के बैनर तले जनपद गाज़ीपुर के जिला महासचिव श्रो रोहित कुमार के कुशल एवं प्रभावशाली नेतृत्व में सैदपुर तहसील के ग्रामसभा अलीमापुर में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक बैठक का सफल आयोजन किया गया।इस गरिमामयी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री सुबोध कुमार जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल सचिव श्री उमेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन से कार्यक्रम की शोभा और गरिमा में चार चाँद लग गए।बैठक के दौरान संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं वर्तमान गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुख्य अतिथि श्री सुबोध कुमार जी ने मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, समाज के कमजोर एवं पीड़ित वर्गों को न्याय दिलाने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया।विशिष्ट अतिथि श्री उमेश कुमार जी ने संगठन के विस्तार, नई टीमों के गठन, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक ग्राम स्तर तक संगठन को सशक्त रूप से स्थापित करने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक अनुशासन, पारदर्शिता एवं समर्पण भाव के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मानवाधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर सक्रिय रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक श्री रोहित कुमार जी एवं सभी सहयोगी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
यह बैठक संगठन की मजबूती, विस्तार एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम साबित हुई।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें