जन-जन तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं: अंधऊ की जन चौपाल में बोले कृष्ण बिहारी राय

0
4

गाजीपुर। विधानसभा जंगीपुर के ग्राम पंचायत अंधऊ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र के संयोजन में रविवार को जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि, केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि, संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं और जनता के बीच निरंतर संवाद से मजबूत होती है। संयोजक संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि, जन चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का कार्य निरंतर जारी है। इस अवसर पर अभिनव सिंह, रमेश यादव प्रधान अंधऊ, विशाल पासी, अशोक प्रजापति, सतीश राय, शुभम श्रीवास्तव, छोटेलाल गुप्ता, रामअवध कुशवाहा, अतुल श्रीवास्तव, शौकत अली, सोनू कुशवाहा, चंदन बिंद सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें