मंडल अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में कलापुर से पोटारिया तक उमड़ा जनसैलाब, विधायक गिरीश चन्द्र यादव और पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह रहे मुख्य आकर्षक
ब्यूरो चीफ हीरा मणि गौतम की रिपोर्ट
जौनपुर- नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में आज गभीरन मंडल में सेना के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक गिरीश चन्द्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
यात्रा का शुभारंभ कलापुर मोड़ से हुआ, जो गभीरन बाज़ार होते हुए पोटारिया मोड़ पर पहुंची। यहां विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने समापन की घोषणा की। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोशीले देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन सोनी, मंडल उपाध्यक्ष बलिहारी राजभर, मंडल महामंत्री प्रफुलचन्द्र मौर्य, राम सबद बिन्द, इंद्रजीत विश्वकर्मा, अशोक राजभर, लखन्दर राजभर, सूरज राजभर, मंडल मंत्री विजय गौतम, मदन राजभर, राम जतन कश्यप सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा ने न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया बल्कि युवाओं में देशभक्ति और सेना के प्रति गर्व की भावना को भी प्रबल किया।