आजमगढ़ में नेताजी मुलायम सिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि, 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प

0
1

आजमगढ़, (दिनांक) – आजमगढ़ के नेहरू हॉल में आज देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की दूसरी पुण्यतिथि पर एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया और उनके जीवन और विचारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा में वक्ताओं ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक, महिलाओं, किसानों, छात्रों और नौजवानों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्हें किसानों का नेता माना जाता था और उन्हें ‘धरतीपुत्र’ की संज्ञा दी जाती थी।

नेताजी ने अपनी मेहनत, संकल्प और संघर्ष के बल पर राजनीति में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया। जब भी उन्हें सरकार में आने का मौका मिला, उन्होंने सभी वर्गों के लिए जनहित और कल्याणकारी कार्य किएl

वक्ताओं ने कहा कि आज तक उनके जैसा किसानों की बात करने वाला कोई नेता पैदा नहीं हुआ। मुलायम सिंह यादव जैसे नेता सदियों बाद पैदा होते हैं। पार्टी के लोगों ने संकल्प लिया कि नेताजी के सपनों को पूरा करने के लिए 2027 में उत्तर प्रदेश की सरकार बनाकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाकर ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वर्तमान भाजपा सरकार को दमन, अत्याचार, शोषण और उत्पीड़न करने वाली सरकार बताया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने बूथों को मजबूत करें और पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। यह नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विधायक आलमबदी आजमी ने कहा कि नेताजी के विचारों और संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

श्रद्धांजलि सभा में विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक अखिलेश यादव, डॉ एच एन सिंह पटेल, बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर, डॉ रामदुलार राजभर, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जयराम सिंह पटेल, विवेक सिंह, अजीत कुमार राव, डॉ हरिराम सिंह यादव, जगदीश यादव, सोमनाथ यादव, राज नारायण यादव, डॉ धनराज यादव, हरिश्चंद्र यादव, राम आसरे चौहान, अशोक कुमार यादव, राजेश यादव गेलवारा, प्रदीप यादव, सुरेन्द्र यादव, सुरेन्द्र बहादुर यादव, जगदीश प्रसाद, संतोष कुमार गौतम, रागिनी सिंह, किरण श्रीवास्तव, जीएस प्रियदर्शी, रामसमुझ, लालचंद राम, लालचंद यादव, दुर्ग विजय राम, जयप्रकाश यादव एडवोकेट, हरिश्चंद्र यादव, इंद्रजीत यादव, हंसराज यादव, सपना निषाद, राधेश्याम सैनी, राधेश्याम भारती, श्याम नारायण यादव, महावीर गुप्ता, अनुराग यादव, राज नारायण यादव, कमलेश यादव गायक, श्यामदेव चौहान, बालचंद कुशवाहा, आशीष यादव, सोहराब अहमद, रामप्रवेश यादव, बबिता चौहान, गुड्डी देवी, द्रोपदी पाण्डेय, सिकंदर यादव, महेंद्र यादव, रामानुज सिंह, गुड्डू यादव आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने की और कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

20 − 7 =