आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

0
48

 

जौनपुर – करंजा कला के नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज और सिकरारा के माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में शनिवार को आयोजित समारोह में युवा सेवा शक्ति संस्था द्वारा आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम अभिषेक सिंह, आईएएस द्वारा स्थापित सामाजिक संस्था युवा सेवा शक्ति की पहल पर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य वृद्धजनों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान दोनों ब्लॉकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को कुल ₹10,000 के नकद पुरस्कार देकर उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा गया।

कार्यक्रम मैं विशेष अतिथि उप प्रधानाचार्य ईश्वरदेव यादव और अध्यक्षता समर बहादुर यादव और संचालन डॉक्टर सिकंदर यादव ने किया।

संस्था के वैभव सिंह ने कहा कि टीम ने छात्रों के लिए विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें आयुष्मान वय वंदना कार्ड की प्रक्रिया और इसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने परिवार तथा समुदाय के बुजुर्गों के लिए कार्ड बनवाने में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।
युवा सेवा शक्ति की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में ऐसे जागरूकता अभियान अन्य ब्लॉकों में भी चलाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक बुज़ुर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा सकें। संस्था ने सभी स्वयंसेवकों, शिक्षकों और सहयोगी टीम का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संयुक्त प्रयासों की सराहना की।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

12 + 17 =