आज़मगढ़। विकास खण्ड मिर्जापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दमदियावन में होलिका व सौरहन की भूमि से अवैध कब्ज़े को हटाया गया।
ग्राम प्रधान संतोषी यादव पत्नी सत्येंद्र यादव का कहना है कि जिस भूमि पर होलिका 42 वर्षों से जलाया जा रहा था वह भूमि किसी का चकआउट नंबर था। होलिका (गाटा संख्या 209) व सौरहन (गाटा संख्या 210) की भूमि किसी और के कब्ज़े में थी। होलिका के जमीन से अवैध कब्जे को हटाने के लिए ग्राम प्रधान संतोषी देवी पत्नी सत्येंद्र यादव ने उपजिलाधिकारी महोदय डॉ अतुल गुप्ता जी से निवेदन किया। जिसको तत्काल उपजिलाधिकारी महोदय ने माना और राजस्व टीम व प्रशासन को लेकर अवैध कब्जे को हटवाया और आदेश दिया कि होलिका दहन होलिका की जमीन पर ही होगा। इस कार्य के लिए दमदियावन की जनता व ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी महोदय का धन्यवाद किया और कहा कि अगर ऐसे अधिकारी रहे तो आम जनता का कहीं नुकसान नहीं होगा। जनता के बीच खुशी की लहर है। लोगों ने उपजिलाधिकारी महोदय व ग्राम प्रधान के इस कार्य को सराहा।
संजय कुमार तहसील ब्यूरो निजामाबाद की रिपोर्ट
होलिका व सौरहन की भूमि से अवैध कब्ज़े को हटाया गया
In