गाजीपुर। विधानसभा जखनियां के जलालाबाद में दलित समाज के लोग अन्य पार्टियों के विभिन्न पदों को छोड़कर लगभग 20 की संख्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश) की नीतियों से प्रभावित होकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। आपको बताते चलें, कि जखनिया (गाजीपुर) विधानसभा सीट SBSP के लिए महत्वपूर्ण रही है, जहाँ से पार्टी के नेता बेदी राम विधायक हैं। ओम प्रकाश राजभर, जो SBSP के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, पूर्वांचल में राजभर समुदाय और अन्य पिछड़ा वर्गों (OBC) के बीच अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाते हैं। उनकी नीतियाँ मुख्य रूप से पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण, आरक्षण में सुधार, और सामाजिक-आर्थिक उत्थान पर केंद्रित रही हैं, साथ ही OBC आरक्षण में उप-वर्गीकरण की माँग या सामाजिक न्याय के लिए उनकी बयानबाजी, के साथ ही विधायक बेदी राम, जो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के जखनिया (गाजीपुर) से विधायक हैं, उनके स्थानीय स्तर पर कार्यों से प्रभावित होकर दलित समुदाय के लोगों सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) में शामिल हुए है।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर