गाजीपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार शाही ने बताया, कि गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, जखनियां द्वारा उपलब्ध कराये गए प्रस्ताव के क्रम में अस्थायी गोआश्रय स्थल मंडी समिति जलालाबाद, विकास खण्ड जखनियां के संचालन का कार्य किसी संगठन/संस्था को दिया जाना है। उक्त के क्रम में अस्थायी गोआश्रय स्थल मंडी समिति, जलालाबाद, विकास खण्ड जखनियां के संचालन का कार्य करने हेतु इच्छुक गैर सरकारी संगठनों/स्वयं सेवी संस्थाओं से दिनांक 28.07.2025 तक आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। चयनित संगठन/संस्था को पशुपालन विभाग के साथ एम०ओ०यू० साइन करना होगा जिसके नियम एवं शर्तों के आधार पर एक निश्चित समयावधि तक गोआश्रय का संचालन संगठन / संस्था द्वारा किया जाएगा। गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण हेतु शासन द्वारा निर्धारित धनराशि मासिक रूप से संगठन/संस्था को उपलब्ध कराया जाएगा। गोआश्रय स्थल के संचालक को समय-समय पर दिए गए आदेशों निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करना होगा। गोआश्रय स्थल की व्यवस्था में कमी पाए जाने पर किसी भी समय संगठन/संस्था से गोआश्रय स्थल के संचालन का कार्य वापस ले लिया जाएगा।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर