आजमगढ़ फूलपुर पवई ब्लाक के अंतर्गत टाइनी ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन की योजना हवा हवाई साबित हो रही है यह महत्वाकांक्षी योजना सरकार द्वारा घर-घर जल पहुंचने की है लेकिन इस ग्राम पंचायत में हो रहे पानी के टंकी का निर्माण कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है यह पानी की टंकी की लागत 268. 93 लाख से तैयार की जा रही है इसे एक वर्ष में बनकर तैयार करना था और घर-घर जल पहुंचने की व्यवस्था थी लेकिन कई वर्ष बीत गए यह जल जीवन मिशन खेल साबित हो रहा है ग्रामीण कई वर्षों से यह आशा लगाए हुए हैं कि हमें इस योजना से स्वच्छ और सुंदर जल प्राप्त होगा लेकिन यह योजना कई वर्षों से अधूरी ही पड़ी हुई है एक तरफ टंकी बनकर तैयार नहीं हुई और दूसरी तरफ गांव में जो भी चक मार्ग थे उसे खोज करके जगह-जगह बेकार कर दिया गया गांव वालों का कहना है कि यह जल जीवन मिशन योजना का जिम्मेदार व्यक्ति कौन है सरकार या ठेकेदार अब इस जल जीवन मिशन योजना से ग्रामीणों की उम्मीद टूट गई है उन्हें विश्वास हो गया कि अब यह जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी उपलब्ध नहीं होगा और सरकार द्वारा आवंटित धान का प्रयोग किस जगह किया गया काफी लागत से यह टंकी आज भी अधूरी पड़ी हुई है सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस टंकी की जांच कर कर उचित से उचित कार्यवाही की जाए
फूलपुर पत्रकार रविंद्र यादव की रिपोर्ट
















