जलालपुर पुलिस ने 09 आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय को किया चालान

0
12

 

जलालपुर, जौनपुर 

थाना जलालपुर पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय को चालान कर दिया है।

थाना जलालपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम और पते इस प्रकार हैं —

1. फुर्तीलाल पुत्र विहारीलाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी ओईना, थाना जलालपुर।

2. निशा देवी पत्नी फुर्तीलाल (उम्र 47 वर्ष), निवासी ओईना, थाना जलालपुर।

3. अन्नू पुत्री शिवधनी (उम्र 24 वर्ष), निवासी ओईना, थाना जलालपुर।

4. सुशील पुत्र शिवधनी (उम्र 27 वर्ष), निवासी ओईना, थाना जलालपुर।

5. अमन मौर्या पुत्र रमेश मौर्या (उम्र 22 वर्ष), निवासी हरजूपुर, थाना जफराबाद।

6. किशन चौहान पुत्र निद्दू चौहान (उम्र 28 वर्ष), निवासी मुरारपुर हौज, थाना जलालपुर।

7. सुदामा देवी पत्नी महेन्द्र (उम्र 40 वर्ष), निवासी सरैया, थाना जलालपुर।

8. शशि सोनी पत्नी रिंकू सेठ (उम्र 28 वर्ष), निवासी महिमापुर, थाना जलालपुर।

9. प्रदीप राजभर पुत्र रामचन्दर राजभर (उम्र 27 वर्ष), निवासी पुरेव बैदा, थाना जलालपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी , उप निरीक्षक जयदीप, उप निरीक्षक मनोज राय, उप निरीक्षक अमरनाथ यादव, महिला उप निरीक्षक चिन्ता राय व उप निरीक्षक राकेश राय तथा उप निरीक्षक मोहन प्रसाद ने हमराहियों के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे निरोधात्मक अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

16 − ten =