भाजपा महिला मोर्चा ने वाहन चालकों और सफाई कर्मियों को बांधी राखी, खिलाई मिठाई

0
115

जौनपुर –

भाई-बहनके पवित्र रिश्ते के पर्व रक्षाबंधन को भाजपा महिला मोर्चा जौनपुर हर्षोल्लास के साथ मनाई भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने ऑटो रिक्शा और सफाई कर्मियों के साथ रक्षाबंधन के त्योहार को मनाई।

रागिनी सिंह ने कहा कि रक्षा बऺधन स्नेह यात्रा माननीय प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सासंद राज्य सभा गीता शाक्य के मार्ग दर्शन में चल रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सुबह टी डी कालेज जौनपुर के दक्षिणी गेट पर सफाई कर्मी भाइयों को और रिक्शा चालक भाइयों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाकर उनके साथ इस पावन पर्व पर इस  मोर्चा और समूह की बहनो द्वारा मनाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से वो लोग जो पारिवारिक दायित्वों को लेकर घर से दूर रहते है और रक्षा बंधन के त्योहार में अपने बहनों के बीच नही पहुंच पाते उन सभी को राखी बांधकर और मिठाई खिला कर और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई और उनकी हौसलों की आफजाही की गई ।

इस अवसर पर हमारे महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, मंडल दक्षिणी की मंडल अध्यक्ष सीमा तिवारी और समूह की बहनों में उषा मौर्य, शकुंतला, नीलम और सुमन विश्वकर्मा की उपस्थिति रही।

In