प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में रक्षाबंधन पर्व मना

0
57

 

शाहगंज(जौनपुर)

स्थानीय नगर के पुरानी बाजार ओम शान्ति गली स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा शाहगंज में रक्षाबंधन पर्व का आयोजन बहन बी.के. समिता के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर उपस्थित सम्मानित बंधुओं ने राखी बधवाने के साथ आत्मा और परमात्मा के अलौकिक सम्बन्ध के बारे जानकारी हासिल की। अपने उद्बोधन में शाखा की निर्देशिक बहन बी.के. समिता ने रक्षा बंधन महत्वपूर्ण पूर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, डा. राजकुमार मिश्रा, हनुमान प्रसाद अग्रहरी, संतोष पाण्डेय, दिनेश जायसवाल, नरेंद्र विश्वकर्मा, विजय शंकर पाण्डेय, परितोष पाण्डेय, नारायण सेठ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पर्व को सफल बनाने में डा. एस.एन. राय, शोभनाथ, मास्टर फूलचंद, लाल बहादुर, वीरेंद्र, कलेश अग्रहरी, राम विलास, दयाराम (बी.डी.ओ), संतोष, अनिल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

In