कोतवाली पुलिस ने 10.092 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

0
1

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 पैकेट में कुल 10.092 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.90 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले मोहम्मद दानिश पुत्र रियाजुद्दीन, निवासी वार्ड नंबर 25 जमालपुर यूसुफपुर, थाना मुहम्मदाबाद तथा फैजान अहमद पुत्र मुस्तफा, निवासी ग्राम बालापुर, थाना मुहम्मदाबाद को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 10 पैकेट में कुल 10.092 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा उनके पास से होंडा एसपी मोटरसाइकिल संख्या UP61 BL 9633 भी बरामद की गई।

पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 676/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल रहे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें