(आजमगढ़ )अहरौला
(आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र के सिपाह गांव में सोमवार दोपहर में रास्ते पर बाइक खडा करने के विवाद के बाद देर रात डेढ़ दर्जन कार सवारों ने गांव के एक व्यक्ति के घर पर हमला बोल दिया और उसके परिवार की महिलाओ के साथ मारपीट करने लगे। स्वजन की चीख पुकार सुन गांव के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया ।उसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित द्वारा डेढ़ दर्जन बदमाशों पर मारपीट और हवाई फायरिंग का आरोप लगाया है।
सिपाह गांव निवासी महेंद्र मौर्य आंबेडकरनगर जिले के नेवादा बाजार से सोमवार दिन में दो बजे नलकूप का मोटर बनवाकर अपनी बाइक पर पीछे बांध कर घर आ रहे थे।महेंद्र मौर्य के अनुसार जैसे ही वे अपने घर के पास पहुंचे और रास्ते पर बाइक खड़ी कर घरेलू समान लेने लगे।इतने में कार से दो लोग आ गए और बाइक को रास्ते में खड़ा देख गाली देने लगे।उसके बाद महेंद्र मौर्य से उन दोनों की कहासुनी हो गई।उसके बाद कार सवार वहां से कार लेकर चले गए ।रात में आठ बजकर 30 मिनट पर डेढ़ दर्जन बदमाश असलहे से लैस होकर महेंद्र के घर पर धावा बोल दिया और घर की महिलाओं को मारने पीटने लगे।महिलाओं की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया ।ग्रामीणों से घिरे बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले।उसके बाद महेंद्र मौर्य ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को देने के साथ ही साथ अहरौला पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई।देखते देखते पूरे गांव में पुलिस का पहरा हो गया जो रात भर रहा।
मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में गांव के लोग पीड़ित महेंद्र मौर्य के साथ थाने पर पहुंचे और पुलिस से बदमाशों के खिलाफ कार्रवाही की मांग कर रहे थे।इसी बीच हमलावर पक्ष के लोग भी आ गए और महेंद्र से सुलह समझौता करने का दबाव बनाने लगे लेकिन प्रयास विफल रहा।देर शाम तक दोनों पक्ष अहरौला थाने पर डटे रहे।जिसके कारण बात किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया की प्रथम दृश्य जो मामला निकल कर आया है मौर्य और ठाकुर के बीच जमीन का विवाद सामने आया है पीड़ित द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है और फायरिंग करने की बात कही है लेकिन मौके पर फायरिंग जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है अभी पीड़ित के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा



















