गाजीपुर। सैदपुर के विधायक अंकित भारती (सपा) ने सैदपुर थाना प्रभारी के खिलाफ गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक को शिकायत/पत्र लिखा है। उन्होंने अपने शिकायत पत्र 7 जुलाई 2026 के जरिए यह बताया है कि, 15 जून 2026 को सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव के साथ हुई मारपीट/झड़प की घटना में दर्ज मुकदमे (प्राथमिकी) किया गया है। लेकिन सैदपुर थानाध्यक्ष धन उगाई के उद्देश्य से निर्दोष और सम्मानित लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान और अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने विवेचना में बिना पर्याप्त साक्ष्य या तकनीकी जांच के लोगों के नाम जोड़ने का दावा भी किया है। विधायक ने खुद दावा किया है, कि घटना के समय (दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक) वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ गांवों के भ्रमण पर थे, और जिन लोगों को आरोपी बनाया जा रहा है, उनमें से एक उनके साथ था। सैदपुर विधायक ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और निर्दोषों को परेशान न करने की मांग की है। सैदपुर थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो, उन्होंने बताया कि, मेरी विधायक जी से इस संदर्भ में कोई बातचीत नहीं हुई है।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर
















