(आजमगढ़) माहुल क्षेत्र के इमामगढ़ गांव में कृषि योग्य भूमि की अवैध रूप से प्लाटिंग कर लगाए गए पिलर को सोमवार देर शाम लेखपाल सौरभ राय ने तोड़वा दिया। जिससे जमीन की खरीद और बिक्री करने वालो में हलचल मच गई।
इमामगढ़ गांव में गाटा संख्या 226 राजस्व अभिलेखों में कृषि भूमि है। इस भूमि को प्लाटर द्वारा फर्जीवाड़ा कर के राजस्व नियमों के विरुद्द बगैर अकृषक भूमि कराए ही आवासीय भूखंड बना कर इसकी कई लोगों को बिक्री कर दी गई। उसके बाद इस भूमि को विक्री के बाद सीमेंट का पीलर लगा कर घेर दिया गया था। जिसकी शिकायत मिलने के बाद यहां के लेखपाल सौरभ राय ने जमीन की मापी के बाद जेसीबी लेकर उक्त भूमि में की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया।
इस संबंध में लेखपाल सौरभ राय ने बताया कि इस भूमि के वास्तविक मालिक को बिना बताए ही क्षेत्र के कुछ भू माफियाओं
द्वारा राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कराई गई उसके बाद जमीन को अपने नाम करा कर बेच दिया गया। जिसके कारण जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया है। संबंधितो पर राजस्व नियमों के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

















