नवागत थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने संभाली कमान

0
0

नवागत थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने संभाली कमान

 

सुलतानपुर

दोस्त पुर थाने में नवागत थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने थाने पहुंचकर औपचारिक रूप से चार्ज संभाला और अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की।

 

नवागत थाना अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत सीधे थाने पर दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें