निजामाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की सूची जारी की, 7 अपराधी चिह्नित

0
61

निजामाबाद/आजमगढ़।
थाना निजामाबाद के अंतर्गत सूची हिस्ट्रीशीटर चौकी क्षेत्र रसीदगंज द्वारा सात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की अद्यतन सूची जारी की गई है। जारी सूची में विभिन्न ग्रामों के ऐसे व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिनका आपराधिक इतिहास दर्ज है और जिन पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जाएगी।
जारी सूची के अनुसार शामिल नाम इस प्रकार हैं—
एच.एस. 30 (बी) – अरुण कुमार पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी ग्राम जमीन कटघर।
एच.एस. 10 (बी) – उद्यम सिंह चौहान पुत्र महेन्द्र चौहान, निवासी ग्राम भवानीपुर।
एच.एस. 75 (ए) – विजय यादव पुत्र राम सुभग यादव, निवासी ग्राम चन्दाभारी।
एच.एस. 28 (बी) – हरिश्चन्द्र यादव उर्फ हरीश पुत्र प्रहलाद यादव, निवासी ग्राम देवकठ पही।
एच.एस. 91 (ए) – महेन्द्र राय पुत्र लालमन राय, निवासी ग्राम सोहड़ी।
एच.एस. 89 (ए) – हरिश्चन्द्र राम पुत्र राम अनुग्रह, निवासी ग्राम रानीपुर।
एच.एस. 68 (ए) – कन्हैया यादव पुत्र स्व. राम फेर, निवासी ग्राम त्रिमुहानी।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार एच.एस. 30 (बी) पर दर्ज अरुण कुमार पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय के विरुद्ध हाल ही में पुनः गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है तथा उसकी हिस्ट्रीशीट खोली/सक्रिय की गई है। बताया गया है कि संबंधित प्रकरण में पूर्व में भी वैधानिक कार्रवाई हो चुकी है और वर्तमान में उसकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सभी संबंधित ग्राम थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार सूची में शामिल सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना निजामाबाद या डायल 112 पर दें।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें