अब सबसे तेज लगा सियासत मे कांग्रेस को झटका कांग्रेसी हुऐ भाजपाई ,जहाँ पर पीढ़ी से पीढ़ी का नाता था

0
13

जनपद —मऊ/मधुवन —आप को बता दें कि जब देश आजाद वतन ऐ हिंद के मशहूर कांग्रेसी नेता राष्ट कुंवर सिंह अब समय के साथ सम्मा बाधें भाजपा में हो गये शामिल मधुबन विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस का वजूद खत्म
अपनी पुरानी विरासत को छोड़कर कांग्रेस के कद्दावर नेता राष्ट कुंवर सिंह आज रानीपुर म ऊ में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सभा में भारी भीड़ के बीच मंच पर आशिर्वाद लेकर भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। मालूम हो की राष्ट कुंवर सिंह मधुबन विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सबसे मजबूत नेता माने जाते थे।इनकी सियासत ही कांग्रेस के बैनर तले स्व कल्पनाथ राय साहब के सानिध्य में शुरू हुई थी।
स्व श्रीकान्त सिंह जी राष्ट कुंवर सिंह के पिता रहे जो आजीवन कांग्रेस का परचम बुलन्द करते रहे तथा आजमगढ जनपद में काग्रेसी सियासत के मजबूत स्तम्भ माने जाते थे।स्व इन्दिरा गांधी के काफी करीबी रहे हैं। आज उन्हीं की सियासी विरासत में समय के साथ परिवर्तन हो गया। म ऊ जनपद के फतह पुर मंडाव ब्लाक में ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर राष्ट कुंवर सिंह की बहू का कब्जा है तथा उनके सुपुत्र प्रवीण सिंह भाजपा में अपनी सियासी पारी शुरू कर बेहतरीन पारी खेल रहे हैं।राष्ट कुंवर सिंह के भाजपा में शामिल हो जाने से मधुबन विधान सभा में कांग्रेस पार्टी बिंधवा हो गयी।अब कोई भी ऐसा नहीं जो कांग्रेसी परचम को बुलन्दी दे सके। राष्ट कुंवर सिंह ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुए हैं जब सियासी पारा चरम पर है राष्ट कुवर सिंह के भाजपा में आ जाने से भाजपा समर्थित उम्मीदवार को काफी मजबूती मिलेगी।
राष्ट कुंवर सिंह का मधुबन क्षेत्र में जोरदार चर्चा हो रही है,,,,,के मास न्यूज ब्यूरो म ऊ धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

20 + twenty =