गाजीपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस और अग्निशमन सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं असाधारण कार्य करने वाले जनपद के चार जांबाज अधिकारियों/कर्मचारियों को देश के उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित होने जा रहा है, 15 अगस्त के अवसर पर डी0 जी0 गृह मंत्रालय, भारत सरकार (अग्निशमन सेवा) तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश की ओर से यह सम्मान प्रदत्त किया जाएंगे। यह अलंकरण उन अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने न सिर्फ अपने विभागीय कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन किया, बल्कि संकट की घड़ी में साहस, तत्परता और सेवा-भाव की अद्वितीय मिसाल पेश किया है। सम्मान पाने वालों में सबसे पहला नाम मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद गाजीपुर, भारतेन्दु जोशी का है, जिन्हें डी0जी0 गृह मंत्रालय, भारत सरकार अग्निशमन सेवा का ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उनके द्वारा जिले में अग्निकांड की घटनाओं में त्वरित, साहसिक और प्रभावी कार्यवाही के लिए दिया जा रहा है। तीसरे नंबर पर पुरस्कार पाने वाले उप निरीक्षक हरिश्चंद्र थाना करीमुद्दीनपुर को पुलिस महानिदेशक के द्वारा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह/ सराहनी सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। चौथे सम्मानित होने वाले अधिकारी हैं, उप निरीक्षक (ना0पु0) रोहित कुमार मिश्रा, जिन्हें ऑपरेशनल कार्यों के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा। यह अलंकरण उन्हें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए मिल रहा है। इन अलंकरणों की घोषणा होते ही जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुलिस विभाग के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी चारो जांबाजों को बधाई दी है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यह सम्मान न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे गाजीपुर जिले की प्रतिष्ठा और गौरव को भी बढ़ाता है। अधिकारियों के मुताबिक, 79वें स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले इस सम्मान समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों के अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मानित होंगे। गाजीपुर के इन चार वीरों का नाम इस सूची में शामिल होना जिले के लिए गर्व की बात है।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर