अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या, मनिहारी में योगाभ्यास कराया गया

0
85

गाजीपुर। जनपद के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या, मनिहारी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्काउट मास्टर संतोष कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के सह संयोजक क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग सिंह के साथ वन दरोगा अमरनाथ, संगम कुमार, अनिल कुमार मौर्य, राज किशोर, रजनीश कुमार तथा अशोक यादव भी उपस्थित होकर योगाभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी ने योग से होने वाले लाभ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग तन-मन दोनों पर सुखद प्रभाव डालता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षमता और समय के अनुसार योग नियमित करना चाहिए, ब्लॉक स्काउट मास्टर संतोष कुशवाहा द्वारा सूक्ष्म व्यायाम के उपरांत विभिन्न प्रकार के आसन और प्राणायाम क्रिया कराए गए। योग कार्यक्रम के उपरांत बच्चों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। विजेता बच्चों को मेमेन्टो एवं मेडल प्रदान किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी के सौजन्य से कार्यक्रम के अन्त में बच्चों को मिष्ठान्न एवं फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद राय, गणित शिक्षक रामलखन यादव तथा परिचायक यशवंत कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जय प्रकाश चंद्रा
ब्यूरो चीफ के मास न्यूज, गाजीपुर

In