2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिली श्री विश्वनाथ छात्रवृत्ति योजना का लाभ

0
1

 

 

सुल्तानपुर

 

दिनांक 24मार्च, मंगलवार को श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कलान (सुल्तानपुर) के अंतर्गत संचालित श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं को लगभग तीस लाख रुपये(30,00,000/-) की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस संस्थान के संस्थापक भोलानाथ सिंह के मार्गदर्शन में इस छात्रवृत्ति वितरण का प्रमुख उद्देश्य मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन देना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति रही। छात्रवृत्ति पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। संस्थान द्वारा लंबे समय से संचालित यह योजना क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिल रही है।

इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ें।

कार्यक्रम में एडवोकेट शशि प्रकाश सिंह (प्रबंधक, श्री विश्वनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज), डॉ. अतुल कुमार सिंह (प्रशासनिक अधिकारी, श्री विश्वनाथ ग्रुप), डॉ. मनोज कुमार सिंह (प्राचार्य, श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज) सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं समाज में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें