जयसिंहपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस जनसमस्याओं का एक छत के नीचे त्वरित निस्तारण

0
1

सुल्तानपुर

04 अप्रैल 2026 — उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील जयसिंहपुर में किया गया।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को एक ही छत के नीचे सुनना और उनका तुरंत निराकरण करना है, ताकि फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम

स्वयं उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें व्यक्तिगत रूप से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए

 

प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आज बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक तहसील परिसर पहुंचे। उनकी विभिन्न समस्याओं को दर्ज किया गया और संबंधित राजपत्रित अधिकारियों को इनका निस्तारण सुनिश्चित करने की जवाबदेही सौंपी गई।जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और फरियादियों को नियमित फीडबैक दिया जाए।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने भी आश्वासन दिया कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाएगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें