आज़मगढ़ जिले की पुलिस लाइन सभागार में यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के तहत महिला समस्याओं के मामले की जनसुनवाई की। इस दौरान महिला उत्पीड़न की कई शिकायतें आई जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया तथा कुछ शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न व श्रमिकों से संबंधित शिकायतें आई। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ प्रियंका मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार महिला उत्पीड़न की घटनाएं रोकने में लगी हुई है। महिला अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिससे महिलाओं को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने बताया कि कोई भी पीड़ित महिला राज्य आयोग को अपने शिकायत पत्र आधार कार्ड लगाते हुए भेज सकता है।
*तहसील ब्यूरो निजामाबाद की रिपोर्ट*
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ प्रियंका मौर्या ने आज़मगढ़ में की सुनवाई
In