सभी के सुख-दुख में खड़े रहते थे सुभाष”: यशवंत सिंह

0
3

 

शाहगढ़ के सठियांव विकास खंड के प्रमुख रहे स्वर्गीय सुभाष सिंह की रविवार को पुण्यतिथि मनाई गई। उनके पैतृक गांव समेंदा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने स्वर्गीय सुभाष सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सुभाष सिंह लोगों के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे।” उन्होंने स्वर्गीय सुभाष सिंह के व्यक्तित्व और उनके जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान एमएलसी बृजेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, पूर्व सांसद नीरज शेखर, पुष्पराज सिंह, सुशील सिंह, प्रमुख सतीश सिंह, अरुण सिंह, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Reporting by S.K Sharma Azamgarh

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

fifteen + 14 =