सुभासपा ने अपना चुनाव चिन्‍ह छड़ी से बदलकर चाभी किया

0
26

गाजीपुर। सुभासपा ने अपना चुनाव चिन्‍ह छड़ी से बदलकर चाभी किया। आपको बताते चले, कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रवीन्द्रालय चारबाग लखनऊ बुलायी गई, जिसमे में सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण पदों की पुनः घोषणा की गई। ओमप्रकाश राजभर को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष और डॉ अरविंद राजभर को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई। साथ ही राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर प्रदेश अध्यक्ष एवं 25 जिलों के जिलाध्यक्षों तथा विभिन्नि मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया, कि पिछले एक महीने तक प्रदेशस्तरीय सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग पार्टी की विचार धारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े और सक्रिय सदस्य बने है। इन सक्रिय सदस्यों को ही पार्टी की प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया, कि ग्रामीण स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान जारी रहेगा और इन सक्रिय सदस्यों को ही आगे भी प्रमुख जिम्मेदारी दी जाएगी। राष्ट्रीय परिषद में शामिल हुए। सालिक यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर, राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी पतिराम राजभर, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, राष्ट्रीय सचिव कालूराम प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रजनीश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव रामाश्रय पासवान, राष्ट्रीय व्यापार प्रकोष्ठ महासचिव अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच राधिका पटेल को बनाया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को निर्वाचित किया गया एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप को निर्वाचित किया गया। इसके अलावा प्रदेश के चार प्रदेश अध्यक्षों (पूर्वांचल, मध्यांचल, पश्चिमांचल और बुंदेलखंड) की भी घोषणा की गई। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल – प्रदेश अध्यक्ष बिछेलाल राजभर एमएलसी, मध्यांचल- प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप बलरामपुर निवासी, पश्चिमांचल-प्रदेश सुजीत बंजारा, पश्चिमांचल युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप, संगठन प्रभारी कालूराम प्रजापति बनाया गया। मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। जिसमे पार्टी की मुख्य समिति के पदाधिकारियों की घोषणा के अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, छात्र मोर्चा के अलावा अधिवक्ता प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, आईटी प्रकोष्ठ, बौद्धिक प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ आदी। जिला सदस्यता प्रभारी की घोषणा भी की गई, जिससे इन प्रभारियों के नेतृत्व में प्रदेश के जनपदों में सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। नये चुनाव चिन्ह ‘चाभी’ की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समस्त पदाधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात पार्टी का नये चुनाव चिन्ह् ‘चाभी’ की घोषणा की। बैठक को संबोधित करते हुए सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा, कि पार्टी गरीबों, वंचितों, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और पीड़ितों की पार्टी है। इसलिए सुभासपा के समर्थक पूरे तन -मन- धन से सहयोग कर पार्टी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएं। ओम प्रकाश राजभर ने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा, कि वर्तमान समय में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु बिहार राज्य की राजनीति में भी अपना दखल रखती है। बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से उतरेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अभी से 2026 में होने वाले जिला  पंचायत और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया। और सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को प्रदेश के जन- जन तक पहुंचाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। इस अवसर पर लल्लन राजभर, जखनियां विधायक बेदी राम, पंकज दुबे के साथ साथ पार्टी के सभी कार्यवाहक पदाधिकारी, सम्मानित विधायकगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

6 + 19 =