पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने किया निरीक्षक व उप निरीक्षको का तबादला

0
59

गाजीपुर। पुलिस प्रशासन को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निरीक्षक व उप निरीक्षक पुलिस को उनके वर्तमान स्थान से स्थानांतरित करते हुए नयी तैनाती दी गयी है। जिसमे पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को थानाध्यक्ष करंडा, उप निरीक्षक नोनहरा कमलेश कुमार को थानाध्यक्ष दुल्लहपुर, प्रभारी निरीक्षक दिलदार नगर विजय प्रताप को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर, थानाध्यक्ष नगसर संतोष राय को थानाध्यक्ष सादात, थानाध्यक्ष सादात शैलेंद्र पांडेय को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, निरीक्षक जमानिया श्याम जी यादव को प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, उपनिरीक्षक करंडा बागीश विक्रम सिंह को थानाध्यक्ष नोनहरा, उपनिरीक्षक भांवरकोल प्रमोद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बिरनो, विवेक तिवारी को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष भांवरकोल, राजीव त्रिपाठी थानाध्यक्ष रेवतीपुर को थानाध्यक्ष बड़ेसर, अवशेष सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक जमानियां, महेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक सैदपुर को प्रभारी निरीक्षक दिलदार नगर, शैलेंद्र सिंह थानाध्यक्ष बड़ेसर को थानाध्यक्ष नगसर, भूपेंद्र निषाद थानाध्यक्ष बहरियाबाद को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, बिरेंद्र कुमार बरवार प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद को प्रभारी यूपी 112, राजेश बहादुर सिंह थानाध्यक्ष दुल्लहपुर और अशोक कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष बिरनो को गैर जनपद स्थानांतरण हेतु पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक मोहम्मद सरवर प्रभारी डीटीयू को विवेचना सेल,  दिनेश कुमार यादव प्रभारी यूपी 112 को प्रभारी डीटीयू, पुष्पेश चंद्र दुबे थाना रेवतीपुर एवं उ0नि0 सत्येंद्र यादव थाना करंडा को पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

seven − seven =