पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में न्याय पीठ बाल कल्याण समिति की बैठक हुई संपन्न

0
5

सुल्तानपुर

जनपद के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक चारू निगम की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें बैठक में आए सभी विभाग के लोगों से परिचय होते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की इसी दौरान सरकार द्वारा कुछ संचालित योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए आगे बढ़ाने के लिए बात की गई,और साथ में बाल विवाह मुक्त भारत व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर विशेष रूप से चर्चा की गई,वही पुलिस अधीक्षक ने चाइल्ड हेल्पलाइन और थानों पर नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के निर्देश दिए साथ ही गुमशुदा बच्चों की बारामदगी, बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति के विरोध प्रभावी कार्यवाही करने तथा पीड़ित बच्चों को तत्काल विधिक व मानसिक सहायता पहुंचाने पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी थानों के बाल कल्याण समिति के अधिकारी प्रत्येक थानों पर न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के मजिस्ट्रेट का नाम अंकित करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर सभी लोगों से संपर्क किया जा सके ,इसी दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव मूर्ति पांडे ने सभी थानों के नामित बाल कल्याण समिति के अधिकारी को इन सभी बातों की जानकारियां देते हुए कार्यक्रम का समापन किया जिसमें स्वास्थ्य विभाग,रेलवे विभाग,श्रम विभाग, संस्था गरीब सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, प्रतिमा, बाल कल्याण समिति से सरिता यादव, ममता मिश्रा, रूपाली सिंह ,सीता सिंह ,शिक्षा विभाग व विधिक सेवा विभाग सहित सभी थानों से आए हुए बाल कल्याण समिति के नामित अधिकारी मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें