(आजमगढ़) माहुल
माहुल(आजमगढ़)। नगर पंचायत माहुल के अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र द्वारा सफाई कर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद हड़ताल कर रहे सफाई कर्मियों ने सोमवार को चेयरमैन लियाकत अली के समझाने बुझाने पर हड़ताल वापस ले लिया।जिसके बाद नगर की साफ सफाई फिर से शुरू हो गई।
एक दिन पहले नगर पंचायत माहुल के सफाई कर्मियों ने ईओ माहुल अवधेश मिश्र पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था,तथा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद सफाई कार्य बंद कर हड़ताल कर दिया था।
साफ सफाई बाधित होने की सूचना मिलते ही चेयरमैन लियाकत अली ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मियों को किसी तरह से समझा बुझा कर हड़ताल वापस कर दिया उसके बाद सफाई कर्मियों ने पहले की तरह साफ सफाई शुरू कर दिया जिससे नगर वासियों को साफ सफाई की परेशानी से राहत मिली।
संवाददाता संतोष उर्फ सोनू मिश्रा की रिपोर्ट


















