गाजीपुर में संचारी रोग नियंत्रण का तृतीय चरण 5 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा

0
23

गाजीपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी, गाजीपुर ने बताया कि, संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए तृतीय चरण (5 अक्टूबर 2025 से 31अक्टूबर 2025) के सफल क्रियान्वयन हेतु 26 सितंबर 2025 को कृषि भवन सभागार में विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों, विशेष रूप से चूहों और छछूंदरों के माध्यम से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना और नियंत्रण के उपायों को लागू करना। जिला कृषि रक्षा अधिकारी उमेश कुमार ने कर्मचारियों को चूहों और छछूंदरों से फैलने वाले रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जोर दिया कि, यह कार्य जनसामान्य के सहयोग के बिना संभव नहीं है।कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि, वे अपनी-अपनी न्याय पंचायतों में छोटी-छोटी गोष्ठियों का आयोजन करें और किसानों को चूहों/छछूंदरों के नियंत्रण के साथ-साथ मच्छररोधी पौधों जैसे लैवेंडर, नीम, तुलसी, लेमनग्रास, और गेंदा लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता पर विशेष बल दिया गया।
चूहों और छछूंदरों के नियंत्रण के उपाय: –
ब्रोमोडियोलॉन 0.005%: 10 ग्राम मात्रा में तैयार चारा चूहों के बिलों में रखने से चूहे खाकर मर जाते हैं।
जिंक फास्फाइड 80%: 1.0 ग्राम की मात्रा को 48 ग्राम भूने हुए चने और सरसों के तेल के साथ मिलाकर चारा बनाएं और बिलों में रखें। एल्यूमिनियम फास्फाइड 56%: 3-4 ग्राम की मात्रा को बिल में डालकर बिल को बंद कर दें, जिससे निकलने वाली फास्फीन गैस चूहों को मार देगी।
इस अवसर पर प्रशिक्षण में राज नाथ सिंह यादव (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-बी/प्रभारी), अशोक कुमार (वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, ग्रुप-बी, कृषि रक्षा), सभी विकासखंड स्तरीय सहायक विकास अधिकारी (कृषि/कृषि रक्षा), और क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में अपने विचार और सुझाव साझा किए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों और जनसामान्य से अपील किया कि, वे संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सक्रिय सहयोग करें और अपने क्षेत्र में उक्त उपायों को अपनाएं। यह अभियान जन स्वास्थ्य और कृषि सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

thirteen + thirteen =