गाजीपुर- जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने 13 निरीक्षक व उपनिरीक्षको को कानून व्यवस्था एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए, तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान स्थान से नए स्थान पर स्थानांतरित किया है। एक साथ हुए इस स्थानांतरण से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। जिसमें शैलेंद्र प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष खानपुर की कमान दी गई है। विवेक कुमार तिवारी को थाना अध्यक्ष जंगीपुर बनाया गया है। संतोष कुमार राय को थानाध्यक्ष भावरकोल, अमित सरोज को थानाध्यक्ष नगसर हॉल्ट, बिन्द कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर मांझा, तारावती यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह, दिनेश चंद्र पटेल को थानाध्यक्ष बहरियाबाद, महेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना करण्डा, शैलेंद्र कुमार पांडे को थानाध्यक्ष कासिमाबाद, रमेश कुमार को थानाध्यक्ष रेवतीपुर, साथ ही बागीश विक्रम सिंह को प्रभारी थाना सादात से थानाध्यक्ष सादात बनाया गया है। विजय प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह से प्रभारी प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ दिया गया है। और कौशलेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी सीजर प्रकोष्ठ से हटाकर पी.आर.ओ. पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर