राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 44084 मामलों का निस्तारण

0
3

 

जनपद मऊ के दिवानी न्नयालय में जनपद के क ई जगहो के मास केशो पर हुया निस्तारण माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ के तत्वावधान में आज दिनांक 14 सितम्बर 2024 को दीवानी न्यायालय,मऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के कुल 44084 मामलों का निस्तारण करते हुए 68410867 रुपये का समझौता राशि जमा कराया गया। वही इसमें कुल 2953235 रु0 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी हुआ। माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रामेश्वर 05 मामलों का निस्तारण किया। पीठासीन अधिकारी एम.ए.सी.टी. श्री विशम्भर प्रसाद द्वारा कुल 89 मामलों का निस्तारण करते हुए रु0-17015000 की क्षतिपूर्ति दिलायी गयी। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री मो0 रिजवानुल हक ने 35 वादों का निस्तारण किया गया।
अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम श्री अशोक कुमार द्वारा 03 मामलों का निस्तारण किया गया, विशेष न्यायाधीश,एस.सी./एस.टी./नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री हरेन्द्र प्रसाद द्वारा कुल 09 मामलों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट श्री राजबीर सिंह द्वारा 24 मामलों का निस्तारण करते हुए 11500 रु0 का अर्थदंड जमा कराया, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-02 श्री जर्नादन प्रसाद यादव ने 01 मामले का निस्तारण किया। अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 प्रथम श्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने 104 मामलों का निस्तारण किया। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डा0 श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा 3793 मामलों का निस्तारण करते हुए 742100 रु0 का अर्थदंड जमा कराया गया। सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती नसेहा वसीम ने 78 मामलों का निस्तारण किया सिविल जज सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी श्री सिद्धार्थ चर्तुवेदी द्वारा 108 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू0डि0 सदर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने 43 मामलों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट,मऊ श्री अर्पित गोयल ने 144 मामलों का निस्तारण किया । सिविल जज जू0डि0 मुहम्मदाबाद गोहना श्रीमती महिमा सिंह ने 11 मामलों का निस्तारण किया न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मधुबन श्री शुभम चौधरी ने 50 मामलों का निस्तारण किया। सिविल जज जू0डि0 कोर्ट सं0-1 सुश्री प्रियंका आजाद ने कुल 14 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 485 मामलों का निस्तारण किया। वही अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, श्री अच्छेलाल गुप्ता ने 02 मामलों का निस्तारण किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न बैंकों एवं बी0एस0एन0एल द्वारा कुल 802 मामलों में निस्तारण किया एवं रु0 47069143 बकाया राशि प्राप्त की। राजस्व विभाग द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर कुल 38284 मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान किया गया। श्रम विभाग एवं मनरेगा द्वारा. 81 मामलों का निस्तारण किया एवं नगर पालिका द्वारा 67 मामलों का निस्तारित किये गये। विद्युत विभाग द्वारा प्री-लिटीगेशन स्तर पर कुल 146 मामलों का निस्तारण किया गया,,केमास न्यूज ब्यूरो चीफ मऊ धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट,

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

14 + nine =