चोरी के ट्रैक्टर के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
6

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली। पुलिस टीम ने चोरी के ट्रैक्टर के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया। पुलिस की कार्रवाई से ट्रैक्टर चोरी के मामले में महत्वपूर्ण बरामदगी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खानपुर में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त बिछुड़ननाथ तिराहे के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ और सत्यापन के बाद गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता, निवासी ग्राम सुहवल, थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से थाना खानपुर में दर्ज मु0अ0सं0 201/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी का एक ट्रैक्टर बरामद किया। बरामद ट्रैक्टर लाल रंग का मैसी 241 DI है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP61AN3862 तथा चेचिस नंबर MEA8D061CG2086501 बताया गया है। पुलिस ने बरामद ट्रैक्टर व गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में थाना खानपुर में चोरी से संबंधित दो मुकदमे, थाना नगसर हाल्ट में आर्म्स एक्ट का मामला, थाना सुहवल में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामला तथा जनपद जौनपुर के थाना जलालपुर में चोरी से संबंधित मुकदमा शामिल बताया गया है। बरामद ट्रैक्टर के संबंध में पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें