सपा प्रत्याशी लालगंज दरोगा प्रसाद सरोज का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0
19

उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ दीदारगंज विधानसभा के सिसवारा बाजार में सपा प्रत्याशी लालगंज दरोगा प्रसाद सरोज का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

स्वागत समारोह के साथ संगठन की बैठक हुई। जिसमें बूथ, सेक्टर प्रभारी से लेकर प्रदेश संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे। संगठन को मजबूत करके और संगठन के बदौलत ही चुनाव जीता जा सकता है। विधायक कमलाकांत राजभर ने कहा सुरहन में राजभर की बेटी की दिन दहाड़े हत्या हुई। दरोगा प्रसाद सरोज व हमलोग सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर मृतक बेटी के परिवार के लिए ढाई लाख रूपये दिलाने का काम किया गया।
कार्यकर्ताओ के लिए हमलोग दिन रात लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। दरोगा सरोज जी हमेशा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम किये हैं। वहीं सपा कार्यकर्ता स्वामी भानु प्रताप ने कहा कि घट में है सूझे नाहिं लानत ऐसा जिंद तुलसी इन अंधभक्तों को हुआ मोतियाबिंद।
भाजपा सरकार में लेखपाल, सेक्रेटरी, व पुलिस की भर्ती का पेपर लीक व निरस्त हो गई। नौजवान बेरोजगार सड़क पर घूम रहा है उसका कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं सपा प्रत्याशी लालगंज दरोगा प्रसाद सरोज ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें यह टिकट लालगंज की जनता ने दिया है। हम अपने से टिकट नहीं लिए हैं
यहां की जनता की मेहनत के बदौल हमें टिकट मिला है और लालगंज की जनता चुनाव खुद लड़कर हमें सदन में भेजने का काम करेंगी। 95% जनता गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही है।केवल 05% कारपोरेट घराने के लोग देश चला रहे हैं।
दो गुजराती इस देश को गुलाम बना देंगें। रेलवे, हवाई अड्डा, सभी सरकारी संस्थाओं को भाजपा सरकार ने बेंच दिया है। दरोगा सरोज ने कहा उन गरीब जनता को बताना होगा कि राशन व शराब पर मत बिको ये भाजपा सरकार गरीब को और गरीब बना रही हैं। जब मैं सांसद था तब भाजपा सरकार बनने के लिए एक वोट कम पड़ रहे थे यदि मैं एक वोट भाजपा को दे दिया होता तो अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रधानमंत्री बन गये होते मेरे एक वोट से भाजपा सरकार नहीं बन पायी।सारे लोग भाजपा की नीतियों से त्रस्त हैं, महंगाई से पूरे देश की जनता परेशान है। अपने बूथ पर जाकर वोटरलिस्ट की जांच कराकर कटे हुए वोटों को जोड़वाने का काम करियेगा।
इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा अध्यक्ष राम आसरे चौहान, महा सचिव रामसिंगार यादव, हरिकेश यादव, स्वामी भानुप्रताप, राम नयन यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अबुलैश, आफताब, अमरेज यादव,रामू राजभर, अशोक मौर्य, विनोद राजभर, भारत राजभर, राजीव गौतम, सरोजा राजभर, राधिका गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

20 − 14 =