युवाओं ने धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती, कार्यक्रम को लेकर दिखा उत्साह

0
21

ब्यूरो रिपोर्ट- हीरा मणि गौतम 

जौनपुर- 

जिले के लपरी गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर युवाओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों व युवाओं ने संत रविदास के विचारों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन के दौरान संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने संत रविदास के विचारों को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रवेश गौतम, राहुल गौतम, राजन मराज, गौतम गौतम, शिवम गौतम, सौतम गौतम, अनिकेत गौतम, रोहित गौतम, संतोष गौतम, साजन गौल्य, दीपक गौतम, जोनी गौतम, सुरेखा निहाय गौतम, मनिव गौतम, गुलशनू गौतम, साहिल गौतम, प्रताप सवनिष्ठा गौतम, डॉ. राम किशुन गौतम, दिनेश कुमार गौतम, गुड्डू (राम ब्रिज ) गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें