कुकूड़ा (गाजीपुर) जिले के मनिहारी ब्लाक अंतर्गत कुकूड़ा ग्राम निवासी शहीद रामबचन यादव का शव उनके पैतृक गांव सुबह 8 बजे लाया गया। आपको बताते चलें कि, शहीद रामबचन यादव जम्मू के राजौरी में 200 फील्ड रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर तैनात थे। जहां उग्रवादियों की गोली से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की रात को करीब समय 10:30 बजे उनके शहीद होने की खबर उनके परिवार वालों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। और पुरे गांव में मातम छा गया। शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचे ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
अर्जुन पत्रकार सादात ब्लॉक, गाजीपुर
In
