जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

0
0

अंबेडकरनगर- भारतीय जनता पार्टी अंबेडकर नगर का जनपद प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली दफा अंबेडकर नगर जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर आए श्रावस्ती के पूर्व सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता दद्दन मिश्रा का जिले की सीमा यादव नगर से लेकर जनपद मुख्यालय तक भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू ,आलापुर विधायक अनीता कमल, टांडा विधायक संजू देवी, पूर्व सांसद डॉ हरिओम पांडे की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दद्दन मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ0 पूनम राय ने भी अपनी टीम के साथ पूर्व सांसद जनपद प्रभारी दद्दन मिश्रा को पुष्पगुच्छ एवं बुके भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। पूर्व सांसद जनपद प्रभारी दद्दन मिश्रा का स्वागत करने वालों में भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, राणा रणधीर सिंह रफ़त एजाज,जिला महामंत्री डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,अमरेंद्रकांत सिंह, सुरेश कनौजिया, आदर्श चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, मनोज मिश्रा,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमशीला यादव, जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल के अलावा डॉक्टर ओपी त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष गण भगवान पांडेय,वरिष्ठ भाजपा नेता केशरीनंदन त्रिपाठी,अभिषेक निषाद पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल,अरविंद उपाध्याय, वरिष्ठ नेता रामकृष्ण पांडेय डबलर, इंद्रेश निषाद, सानू मिश्रा अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्रा,आदित्य सिंह, सीताराम निषाद, राघव तिवारी, अजय सिंह, अजय पांडे, सुधांशु त्रिपाठी,सरिता गुप्ता,संजीव सिंह जिला महामंत्री युवा मोर्चा सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। अपने भव्य स्वागत से अभिभूत पूर्व सांसद एवं जनपद प्रभारी दद्दन मिश्रा ने सभी के मान सम्मान का पूरा भरोसा दिलाते हुए कार्यकर्ताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें