थाना गंभीरपुर/आजमगढ़ गंभीरपुर पुलिस ने मंगलवार को नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावां रायपुर गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती का घर रोहुआ मुस्तफाबाद गांव में है और वह अपने ननिहाल मंगरावां रायपुर में रहती है।बीती 4 सितंबर की रात मंगरावां रायपुर निवासी इसमेजर पुत्र भूरा ने लड़की को रात 12 बजे सोते समय जबरदस्ती उठा ले गया। और उसके साथ गलत हरकत करने लगा।यह देख युवती भयभीत होकर शोर मचाने लगी उसकी आवाज सुनकर उसके मौसी का लड़का भागा हुआ घटना स्थल की तरफ आया और उसने देखा कि इसमेज़र ने लड़की को पकड़ कर जबरदस्ती कर रहा था।लड़की के मौसी के लड़के को आते देख आरोपी युवक घटनास्थल से फरार हो गया। पूरी घटना जानकर लड़की के घरवाले काफी आक्रोशित हो उठे। पीड़िता के घरवालों ने घटना के बाबत गंभीरपुर थाना में तहरीर दे दिया था।थाना गंभीरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में गोसाई की बाजार चौकी प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य व कांस्टेबल रघुवीर यादव प्रमुख रूप से रहें।
नाबालिक लड़की की छेड़खानी में युवक गिरफ्तार
In