अधिवक्ताओं के आक्रोश के बीच एसपी चारु निगम की सूझबूझ आई काम, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजे आरोपी जेल

0
3

 

सुल्तानपुर

 

जनपद सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी होटल में अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को जनपद में अधिवक्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। दो दिनों से अधिवक्ता समुदाय आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लामबंद था। मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र रहे, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।

बताया जा रहा है कि रविवार रात अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी होटल में भोजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद होटल पक्ष के लोगों पर अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया और जिले भर के अधिवक्ताओं में नाराजगी फैल गई।

मंगलवार को अधिवक्ताओं की भारी लामबंदी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सिविल कोर्ट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने वैकल्पिक कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए न्यायिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए लगातार प्रयास किए।

ऐसे संवेदनशील माहौल में Charu Nigam की रणनीतिक सूझबूझ और त्वरित निर्णय क्षमता महत्वपूर्ण साबित हुई। परिस्थितियों को देखते हुए विधिक प्रक्रिया के तहत आरोपियों का रिमांड पुलिस लाइन में कराया गया, जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह स्वयं पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी टकराव की स्थिति को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को अत्यंत सावधानी और संयम से संभाला। अधिवक्ताओं के आक्रोश और संवेदनशील माहौल के बावजूद जनपद पुलिस ने बिना किसी अव्यवस्था के कानूनी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कराया।

इस पूरे घटनाक्रम में जनपद पुलिस की सतर्कता और पुलिस अधीक्षक चारु निगम की कुशल कार्यशैली चर्चा का विषय बनी रही। प्रशासनिक स्तर पर लिए गए समयबद्ध निर्णयों ने संभावित विवाद को बढ़ने से रोकते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें