मुडिला/ कादीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा बीरी हाजीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार रावत ने CUET UG परीक्षा में 97 परसेंटाइल प्राप्त कर ऑल इंडिया अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
प्रिंस कुमार रावत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के साथ परीक्षा की तैयारी की, जिसका परिणाम आज इस बड़ी सफलता के रूप में सामने आया है।
प्रिंस का लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश और समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह आगे उच्च शिक्षा के साथ-साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेंगे और अपने सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
प्रिंस की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि प्रिंस की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगी।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला





















