तीन दिन से लापता युवक, कुएं में मिला युवक शव

0
46

मार्टिनगंज,आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बेलाखास गांव में तीन दिन से लापता युवक का कूंए में मिला शव, शुक्रवार की सुबह गांव के सीवान में स्थित कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी तरह शव को कूंए से बाहर निकाला गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
लोगों ने बताया कि बेलाखास गांव निवासी सुभाष गांव के पास बाजार में चाय की दुकान पर रहता था। तीन दिन पूर्व उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल कर कही चला गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। सुभाष का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। शुक्रवार की सुबह गांव के लोग सीवान में गए हुए थे। इसी दौरान वहां स्थित एक कुएं से दुर्गंध उठ रही थी। ग्रामीणों ने कूंए में देखा तो अंदर युवक का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह शव को बाहर निकाला। इसके बाद उसकी पहचान हुई। उसकी मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सुभाष तीन भाइयों में छोटा था। उसकी दो बेटियां व दो बेटे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई हैं। अभी तक खुलासा नहीं हो पया है कि घटना कैसे हुई है। वहीं युवक की मौत के बाद पत्नी सहित परिवार के लोगो का रो-रो कर बेहाल हैं

In