सुलतानपुर
22 जून 2026। पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में महिला थाना सुलतानपुर की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए तीन दंपतियों के बीच चल रहे पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक समाधान कराया।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना स्तर पर प्राप्त तीन प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इसके बाद आपसी संवाद, समझाइश और काउंसलिंग के माध्यम से पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर कराया गया।
पुलिस के प्रयासों से तीनों जोड़ों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया और एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से रहने पर सहमति जताई। इसके बाद महिला थाना पुलिस द्वारा तीनों जोड़ों की सुलह-विदाई कराई गई।
महिला थाना की इस पहल की सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे न केवल पारिवारिक रिश्तों को टूटने से बचाया गया बल्कि तीन परिवारों में फिर से खुशियों का माहौल लौट आया।




















