कादीपुर अखंडनगर रोडभीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, क्षेत्र में छाया मातम
सुलतानपुर
अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात बस ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीनों लोगों की मौत हो गई।
यह दुर्घटना मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे हुई। मिश्रपुर जलालपुरगं अलीपुर (थाना अखंडनगर) के रहने वाले 23 वर्षीय प्रदीप गुप्ता, उनके पिता रामलौट (45 वर्ष) और माता दुर्गावती (40 वर्ष) मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक अज्ञात बस ने उनकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
तमाम राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पिता रामलौट और मां दुर्गावती गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी अखंडनगर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आंबेडकर नगर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस प्रशासन की ओर से मृतक प्रदीप गुप्ता के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। एक ही परिवार के तीन लोगों की असमय मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों मे चर्चा है कि दुर्घटना शिव व्रत चिल्ड्रेन एकेडमी के स्कूली बस के द्वारा हुई

















