स्कूली बस के टक्कर से नवयुवक व्यक्ति की मौत, माता-पिता गंभीर रूप से घायल जिले पर रिफर

0
1

 

 

दोस्तपुर/ सुलतानपुर

 

घटना स्थानीय थाना क्षेत्रअखंड नगर के अंतर्गत ग्राम नरवारी का है जहां पर युवक प्रदीप गुप्ता उम्र लगभग 22 वर्ष अपने माता-पिता को लेकर हंडिया मल्दॆपुर मित्तूपुर चाचा के मृत्यु उपरांत अपनी गाड़ी हीरो पुच से जैसे ही नरवारी के पास पहुंचा था कि अखंड नगर के तरफ से आ रही स्कूली बस की चपेट में आने के कारण तुरंत युवक की मौत हो गई स्थानीय ग्रामीणों के मदद से एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टर विवेक शर्मा के द्वारा युवक को मौत घोषित कर दिया गया और घायलों को प्राथमिक उपचार कर जिले पर रेफर कर दिया गया युवक के माता-पिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है थाना अखण्डनगर नगर के द्वारा विधिक कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। युवक अल्लीपुर का रहने वाला है , यह कपड़े की दुकान पर रहता था। अब देखना यह है कि क्या पुलिस प्रशासन उस बस को ढूंढ पाता है या नहीं।

के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें