अखंड नगर/ सुलतानपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहतपूर धर्मेंद्र शर्मा के गेहूं के खेत में बुधवार दिन में लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई कुछ देर में विकराल रूप ले लिया, आग से गांव के धर्मेंद्र शर्मा का लगभग 2 बीघा गेहूं और जनार्दन का 2 बीघा गन्ने , और लगभग 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई बीघा खेत इसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, उसके बाद दमकल पहुंचा लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर
In





















