बेलवाई /ग्राम सभा मीरपुर प्रतापपुर के पुरवा फैजुल्लापुर में बहुजन समाज पार्टी के सप्रीमो बहन कु.मायावती जी के निर्देशानुसार सुलतानपुर के बीएसपी के उपाध्यक्ष मा. श्याम नारायण उपाध्याय जी,विधानसभा प्रभारी शिवचरण वर्मा जी, विधानसभा महा सचिव राजकुमार जी,विधानसभा संयोजक राम नकुल पाल जी के उपस्थिति में मीटिंग को शुरू किया गया। फैजुल्लापुर के सभी गाँव वालों ने मीटिंग में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य बूथ गठन तथा बसपा कार्य काल में हुए लगभग सभी विकास को बताया गया। सर्वसम्मति से बूथ सचिव सत्येंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष जयभीम, बूथ उपाध्यक्ष अमरजीत, बूथ संगठन सचिव श्रीधर, बूथ संगठन सचिव श्री मती माया देवी, बूथ संगठन सचिव श्री मती आरती देवी को बनाया गया।
के मास न्यूज़
बेलवाई सुलतानपुर
In


















