अखण्ड नगर/सुल्तानपुर
आज दिनांक 22/11/2025 को उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अखंड नगर थाना में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुछ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनता की समस्या को सुलझाया गया S .H .O. संत कुमार सिंह अखण्ड नगर थाना इंचार्ज हैदर खान सर श्री कृष्णा शुक्ला जी अभिमन्यु कुशवाहा निकेश यादव सिपाही इन सभी प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जो थाना से संबंधित एप्लीकेशन पड़े थे। उसका निस्तारण हुआ। राजस्व विभाग को लेकर कोई भी अधिकारी थाना दिवस पर नहीं पहुंच सके क्योंकि S i R मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म भरने से संबन्धित सभी राजस्व विभाग के अधिकारियों को सरकार द्वारा लगाया गया है। इसलिए थाना दिवस पर राजस्व विभाग का जनता की समस्याओं का कोई निस्तारण नहीं हो सका।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के महीने के पहले और दूसरे शनिवार को तहसील मुख्यालय एवं थाने पर थाना दिवस का आयोजन किया गया है।
नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्ड नगर












